पंचायत उपचुनाव 2026 : रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत पंच पद के उपचुनाव के लिए विभिन्न जनपद पंचायतों में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीडीह कला के वार्ड क्र. 17, दिलीपपुर के वार्ड क्र. 10 तथा टेकापार के वार्ड क्र. 03 में होने वाले पंच निर्वाचन के लिए पूजा पींचा डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार खैरागढ़ को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है वहीं जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत पैलीमेटा के वार्ड क्र. 11 में पंच पद के निर्वाचन के लिए श्रीमती नेहा ध्रुव तहसीलदार गंडई को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में जनपद पंचायत खैरागढ़ के लिए हिमांशु गुप्ता सीईओ जनपद पंचायत खैरागढ़ तथा जनपद पंचायत छुईखदान के लिए केश्वरी देवांगन सीईओ जनपद पंचायत छुईखदान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version