KCGछत्तीसगढ़

पंचायत उपचुनाव 2026: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा शुरू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला निर्वाचन कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कक्ष क्रमांक 13 में हुई इस बैठक में प्रेक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने जिले में चल रही निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नामावली में संशोधन के लिए प्राप्त दावों और आपत्तियों के त्वरित व निष्पक्ष निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। प्रेक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निपटाए जाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित बनी रहे। जिले में चार ग्राम पंचायतों में पंच पद रिक्त होने के कारण उपचुनाव प्रस्तावित है। इनमें जनपद पंचायत खैरागढ़ के अंतर्गत अमलीडीहकला वार्ड 17 दिलीपपुर वार्ड 10 टेकापार वार्ड 03 तथा जनपद पंचायत छुईखदान के अंतर्गत पैलीमेटा वार्ड 11 शामिल हैं। निर्वाचक नामावली में संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं 23 अप्रैल तक प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निराकरण किया जाएगा। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, छुईखदान गण्डई क्षेत्र के अधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार पूजा पींचा (डिप्टी कलेक्टर), तहसीलदार गण्डई जनपद पंचायत खैरागढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश देशलहरा सहित मास्टर ट्रेनर्स और पुनरीक्षण कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page