KCG

नैतिक मूल्यों से ही मिलता है सफल जीवन का आधार- एसडीएम

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शहर के ऐतिहासिक पीएम श्री डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए नैतिक मूल्य एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टंकेश्वर प्रसाद साहू ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सवालों के उत्तर भारतीय संस्कृति रामायण और महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से सरल एवं रोचक शैली में दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल ज्ञान से नहीं बल्कि अच्छे संस्कार अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने तथा सकारात्मक सोच के साथ बेहतर करियर निर्माण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से नशे और हिंसा जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा करियर जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे जिनका साहू ने सहज और प्रेरक ढंग से समाधान किया है। कार्यक्रम से प्रेरित विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त करते हुए बताए गए विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता किरण सिंह ने नैतिक मूल्यों पर संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनुराग सिंह, व्याख्याता संजय श्रीवास्तव, रामहीन, नरेंद्र साहू सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page