Advertisement
Uncategorized

नेशनल लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। आगामी नेशनल लोक अदालत के मद्देनजर तालुक विधिक सेवा समिति छुईखदान द्वारा ग्राम विचारपुर एवं ग्राम जोम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निलेश जगदला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ईशान व्यास के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। शिविर में पीएलवी सनील कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से नेशनल लोक अदालत एवं मध्यस्थता की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह आपसी विवादों के समाधान का सरल सस्ता और प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्ष आपसी सहमति और भाईचारे के आधार पर अपने प्रकरणों का निराकरण कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पारंपरिक न्यायालयीन कार्यवाही से अलग एक वैकल्पिक व्यवस्था है जिसमें किसी की हार जीत नहीं होती। ग्रामीणों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2015, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 आदि की जानकारी भी दी गई।
शिविर में बताया गया कि आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाएगा जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page