अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जालबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल, एएसपी श्रीमती नेहा पाण्डे व एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना खैरागढ़ प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे तथा पुलिस चौकी जालबाँधा प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में धारा 65(1), 64(2)(उ) बीएनएस, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध सबूत पाये जाने के बाद आरोपी राहुल वर्मा पिता स्व.दिनूराम वर्मा उम्र 22 साल निवासी पवनतरा तथा छोटेलाल उर्फ़ नानू मंडावी पिता स्व. रतिराम मंडावी उम्र 25 साल निवासी झांझनगर साल्हेवारा को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बीरेंद्र चंद्राकर, सउनि एमएल भांडेकर, आरक्षक सूरज कुमार शर्मा, राजेंद्र नेताम, दौलत सिंह मरकाम, मआर विद्या खुसरो, गिरिराज कौशिक व अनिल रत्नाकर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page