
विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस ने की भव्य स्वागत की तैयारी
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.चरणदास महंत का 15 जून को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलेभर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन 15 जून को दोपहर 3 बजे सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ में किया जाएगा।कांग्रेस संगठन ने जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदों, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों सहित पंचायत स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। डॉ.अरुण भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का आगमन जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कांग्रेस परिवार उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत करेगा साथ ही यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती, सक्रियता और एकजुटता का भी संदेश देगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।