Advertisement
Uncategorized

निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों की हुई बैठक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 को लेकर मंगलवार को अनुभाग स्तर पर राजनैतिक दलों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ द्वारा प्रातः 10 बजे संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें शशांक ताम्रकार जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी रविन्द्र सिंह गहरवार विधायक प्रतिनिधि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, संतोष कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी तथा डॉ. संतोष मारिया जिला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी शामिल थे। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया है। इस पर 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात दूसरे सप्ताह में 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक कुल 620 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में नाम जोड़ने से संबंधित प्रारूप 6 के 534 आवेदन प्रारूप 9 में संकलित, नाम हटाने से संबंधित प्रारूप 7 के 12 आवेदन प्रारूप 10 में संकलित नाम सुधार हेतु प्रारूप 8 के 72 आवेदन तथा स्थानांतरण से संबंधित प्रारूप 8 के 2 आवेदन प्रारूप 11 में संकलित शामिल हैं। उक्त संकलित विवरण बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया तथा उनसे पावती प्राप्त की गई। बैठक के दौरान फोटोग्राफ एवं लघु वीडियो क्लिप तैयार कर गूगल लिंक के माध्यम से निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण की दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी सभी दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page