अपराध

साल्हेवारा के जंगलपुर गांव में मानसिक रूप से व्यथित शराबी ने गला काट की खुदकशी

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. साल्हेवारा के जंगलपुर गांव में एक मानसिक रूप से व्यथित शराबी ने अपने ससुराल स्थित मकान में खुद का गला काट लिया. इस घटना में उसकी मौत हो गई हैं. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जाँच में जुट गई है. घटना स्थल पर रायपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई थी और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविकता सामने आ पाएगी. जानकारी के अनुसार भैयालाल वर्मा ने रिपोर्ट लिखाई है कि रविवार रात करीब 2 बजे उसका दामाद कमलेश्वर जंघेल पिता लेढू जंघेल 38 वर्ष अपने बेडरूम से लगे किचन में रखे सब्जी काटने के औजार से खुद के गले में वार कर लिया. उसके बाद वह चीख-पुकार मचाते हुए घर से बाहर निकल कर शो-रूम के सीढ़ी गेट से बाहर कूद गया और मेन रोड की ओर भागा जहां उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर परिजन घटना की जो कहानी सुना रहे हैं पुलिस उसकी सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है. फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध बताया जा है. घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. बहरहाल इस दर्दनाक मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page