Uncategorized

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

खैरागढ़। माई भारत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में विज्ञान भवन, खैरागढ़ में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय पड़ोसी युवा संसद आयोजित की गई। इसमें युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ यशपाल जंघेल और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। युवाओं को माई भारत पोर्टल की जानकारी देकर सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। अतिथि के रूप में क्षेत्र के समाजसेवी घम्मन साहू, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा एवं गोरेलाल वर्मा की उपस्थिति में युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सुधांशु गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में टीकेन्द्र वर्मा, वर्षा वर्मा, खिलेश कौशिक, रोहन साहू, दीपक साहू, प्रियंका सोनी, रामअवतार साहू, पुलस्त्य साहू एवं अन्य स्वयंसेवकों ने योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page