नव पदस्थ सीएमओ से आत्मनिर्भर अभियान के सेवाभावियों ने की भेंट, स्वच्छता व विकास पर बनी साझा रणनीति

खैरागढ़। नगर पालिका खैरागढ़ में नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पुनीत राम वर्मा से आत्मनिर्भर अभियान से जुड़े सेवाभावी साथियों ने सौजन्य भेंट कर नगर के समग्र विकास एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने नगर हित में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा करते हुए सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूत करने की बात कही और अभियान की गतिविधियों से अवगत कराया। सर्वप्रथम अभियान के सक्रिय सदस्य अनुराग शांति तुरे ने सीएमओ को सभी सेवाभावी साथियों का परिचय कराते हुए बताया कि खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में आवश्यकता अनुसार जागरूकता एवं सेवा आधारित अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अभियान को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों यथा कलेक्टर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ जिलाधिकारी तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति सहित विशेषज्ञ शिक्षकों का समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है।*स्वच्छता, जनजागरूकता और कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा*भेंट के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था, जनजागरूकता अभियान, कचरा पृथक्करण प्रणाली और नगर के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक संवाद हुआ। सेवाभावी साथियों ने उम्मीद जताई कि नए सीएमओ के नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े प्रयास अधिक प्रभावी ढंग से लागू होंगे।

सीएमओ पुनीत राम वर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास और स्वच्छता के लिए प्रशासन और नागरिकों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनभागीदारी को सशक्त नगर निर्माण की आधारशिला बताते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अभियान के वरिष्ठ सेवाभावी शमशुल होदा खान, उत्तम बागड़े, वरिष्ठ पार्षद रूपेन्द्र रजक, गोविंद सोनी, हरीश सिंह, वंदना टांडेकर, नीलम सिंह राजपूत एवं रूपेश कुमार देवांगन सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version