KCGछत्तीसगढ़

नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से राज्य कर्मचारी संघ ने की सौजन्य भेंट, शिक्षा सुधार पर हुई चर्चा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल केपी साव से औपचारिक मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान डीईओ ने जिले में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच सकारात्मक और समन्वित वातावरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। चर्चा के दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर चंदेल ने विद्यालयों में संस्कृत को तृतीय भाषा के रूप में प्राथमिकता देने का सुझाव रखा। साथ ही उन्होंने जनगणना में आमजन द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषाओं में संस्कृत को भी शामिल कराने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कोमल नारायण वर्मा, जिला सचिव अनुराग मालवीय सहित अर्जुन वर्मा, रामबली पांडे, संगीता जोशी, रामेश्वर शर्मा, मोरेश्वर वर्मा और चंदन मिंज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के बाद संघ के विस्तार और प्रचार प्रसार को लेकर आगामी रणनीति भी तय की गई।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page