Advertisement
Uncategorized

जिला पंचायत केसीजी की सामान्य प्रशासन समिति ने बजट पर लगाई मुहर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पंचायत खैरागढ़। में वित्तीय वर्ष 2026–27 की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक मैकाल सदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने की। बैठक में उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ समिति सदस्य दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, अरुणा सिंह बनाफर, भुनेश्वरी देवांगन, हेमलता मण्डावी एवं जमुना नरेश कुर्रे शामिल हुए। प्रशासनिक पक्ष से मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा सहित जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने बिंदुवार चर्चा की। विचार विमर्श के दौरान ग्रामीण विकास, रोजगार, आवास, स्वच्छता एवं महिला स्वसहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष सहमति बनी। आवश्यक संशोधनों के साथ बजट को समिति द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने चर्चा के दौरान मनरेगा के अंतर्गत रोजगार सृजन बढ़ाने प्रधानमंत्री आवास योजना में शेष पात्र परिवारों को शीघ्र लाभ दिलाने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण तथा एनआरएलएम योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के संतुलित उपयोग की आवश्यकता भी रेखांकित की गई। सामान्य प्रशासन समिति से अनुमोदन के बाद यह बजट जिला पंचायत की सामान्य सभा में अंतिम निर्णय हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक के समापन पर अध्यक्ष की सहमति से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page