Advertisement
KCG

अरज दूज: खैरागढ़ में आज होगा यात्रा का भव्य नगर भ्रमण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 4 राजफैमली स्थित गैंदबिहारी मंदिर से रथ यात्रा निकलेगी। यह मंगलमय रथ यात्रा महोत्सव 2025 बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जानकारी अनुसार सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिये खोले जाएंगे। इसके पश्चात श्री जगन्नाथ महाप्रभु का विशेष श्रृंगार व पूजन एवं प्रातः 9 से 11 बजे तक भव्य पूजा संपन्न होगी। 11 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे भगवान श्री जगन्नाथ अपने मूल गर्भगृह से नगर भ्रमण हेतु भव्य रथ यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा मुख्य मंदिर से प्रारंभ होकर राजफैमिली होते हुए, अस्पताल चौक, बरेठ पारा, इतवारी बाजार, किल्लापारा, बख्शी मार्ग, जय स्तंभ चौक, मेन रोड, बस स्टैंड, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय मुख्य द्वार एवं दंतेश्वरी मंदिर तक भ्रमण करेगी। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ जी को पुनः मूल मंदिर में स्थापित किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है वे इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा प्राप्त करें। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षो से यह यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक है और नगर में सौहार्द्र, श्रद्धा व आनंद का वातावरण निर्मित करेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page