Uncategorized

तिरंगे के रंगों में रंगेगा खैरागढ़ 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. आजादी के 79वें पर्व को विशेष बनाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत 02 अगस्त से हो चुकी है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगा। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों, होटलों, पुलों और अन्य प्रतिष्ठानों को तिरंगे से सजाया जाएगा। कार्यक्रम के पहले चरण में स्कूलों में तिरंगा आर्ट, रंगोली प्रतियोगिता, पत्र लेखन और तिरंगा राखी निर्माण जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट की योजना है जिसमें जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अंतिम चरण में रोशनी, ध्वजारोहण और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। अभियान का उद्देश्य सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि नागरिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page