नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में सजी फ्रेशर्स पार्टी

गंडई-पंडरिया। शासकीय महाविद्यालय गंडई में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी कंप्यूटर साइंस के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालयीन वातावरण से परिचित कराया गया।प्राचार्य डॉ. एन.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी अनिता पौषार्या ने पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान किया। टीएल वर्मा, पीके अमिला, आसीत साहू एवं योगिता ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन जोया परवीन एवं वेदिका देवांगन ने किया। विभिन्न संकायों में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया। बीए से ट्विंकल रॉडगे व तुषार रजक, बीएससी से योगिता साहू व प्रतीक धुर्वे, बीकॉम से करण बघेल व कीर्ति देवांगन तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस से अनन्या नामदेव फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

↑
Exit mobile version