Uncategorized

सुशासन की सरकार में विकास की रफ्तार तेज- विक्रांत

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। कुकुरमुड़ा में पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला के बालवाड़ी हेतु निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लखन साहू, भाजपा नेता विकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य जमुना नरेश कुर्रे, शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, दीक्षा पूर्णाचंद गुप्ता, सरपंच चित्ररेखा गोलू पाल, खेमलाल पाल, यादराम साहू, हरप्रसाद वर्मा व जगन्नाथ वर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण से हुई। इसके बाद अतिथियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
कांग्रेस शासन पर साधा निशाना
विक्रांत सिंह ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। कई बड़े नेता शराब घोटाले में संलिप्त रहे और जांच के बाद आबकारी मंत्री सहित कई नेता जेल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में गौठान योजना और राजीव गांधी युवा मितान क्लब के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया।
भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही किसानों को धान अंतर की राशि एकमुश्त दी गई है। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये सीधे उनके खाते में दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने लोकार्पण और खेल आयोजन का आनंद उठाया तथा शासन की योजनाओं के लाभ की चर्चा भी की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page