KCG

दीपावली से पहले अंचल में शुरू हुआ धान कटाई का कार्य

खैरागढ़. नवरात्र पर्व समाप्ति के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी दीपावली पर्व की तैयारियों में जुट गये हैं। जानकारी अनुसार सप्ताह भर पहले नवरात्रि का पर्व समाप्त हो चुका है जिसके साथ ही लोग अब दीपावली पर्व की तैयारी में जुटे हुये हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में दीवाली से पहले घरों की साफ-सफाई तथा लिपाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांवों में अब किसान धान कटाई का कार्य भी शुरू कर दिये हैं। लगभग 10 दिन बाद 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जायेगा, ऐसे में लोग पहले से ही तैयारी शुरू कर दिये हैं। दीवाली पर्व के दौरान किसानों के धान की फसल भी पककर तैयार हो जाती है जिसकी कटाई भी किसानों द्वारा प्रारंभ कर दिया जाता है। इस वर्ष भी अंचल के किसान अपनी धान फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ कर दिये हैं।

दीपावली का त्यौहार नजदीक आने वाला है परंतु ठंड का एहसास नहीं हो रहा है बल्कि लोग गर्मी से परेशान हो गये हैं। इस वर्ष ठंड का प्रभाव बहुत कम देखने को मिल रहा है। बीते वर्षों की बात करें तो नवरात्र का पर्व खत्म होने के बाद से ही ठंड लगनी शुरू हो जाती है परंतु बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष दीपावली त्यौहार के नजदीक आने बाद भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है बल्कि अभी भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। तेज धूप व गर्मी के बीच लोग त्यौहार की तैयारियों में जुटे हुये हैं वहीं किसान कड़ी धूप में मेहनत कर अपनी फसलों की कटाई में जुटे हुये हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page