KCG

केसीजी जिले में हुआ यातायात शाखा एवं महिला सेल का शुभारंभ

खैरागढ़. जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने नवीन यातायात शाखा एवं महिला संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने महिला सेल का शुभारंभ किया गया. जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय, जिला के समस्त थाना प्रभारीगण एवं पत्रकार बंधुगण उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा यातायात एवं महिला सेल भवन के लिए पुराना थाना भवन का जीर्णोधार कर यातायात एवं महिला सेल का फीता काटकर शुभारंभ किया गया. यातायात थाना की जवाबदारी निरीक्षक शक्ति सिंह एवं महिला सेल प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को सौंपा गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page