KCG

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में होंगे विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र’ की थीम पर 12 अगस्त की प्रातः 9 बजे जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं एवं सभी शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति को लेकर शपथ कराया जायेगा। इस दौरान सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतियोगिता, सेमिनार, वर्कशॉप, मानव श्रृंखला सहित छात्रों की रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जायेगा। अभियान के लिये परियोजना निर्देशक जिला ग्रामीण विकस प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page