Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

जीएसटी अब गुड एंड सिंपल टैक्स, छत्तीसगढ़ को मिला 6200 करोड़ का प्रोत्साहन- रंजना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भाजपा नेत्री एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहती है जबकि असल मायने में गब्बर सिंह टैक्स तो वह था जब कांग्रेस सरकार के समय एक ही वस्तु पर अलग-अलग टैक्स वसूले जाते थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उस व्यवस्था को खत्म कर एक देश एक टैक्स की अवधारणा लागू की है। अब जीएसटी का मतलब गब्बर सिंह टैक्स नहीं बल्कि गुड एंड सिंपल टैक्स है। उन्होंने जानकारी दी कि जीएसटी 2.0 में 28% वाले स्लैब को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। कई वस्तुएँ जिन पर पहले 18% या उससे अधिक टैक्स लगता था अब टैक्स फ्री हो गई हैं। इससे आम उपभोक्ताओं किसानों और छोटे उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। नेत्री साहू ने बताया कि उत्कृष्ट आर्थिक प्रबंधन के चलते छत्तीसगढ़ को 6200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। यह संघीय लोकतंत्र का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेशर साहू, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता घम्मन साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, वरिष्ठ नेता टीके चंदेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयाश सिंह, भाजपा के युवा तुर्क नेता शशांक ताम्रकार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह, अनिश सिंह, हर्षवर्धन वर्मा, नीलम राजपूत, वंदना टांडेकर, यतीस साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page