Uncategorized

निर्वाचक नामावली को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक आहूत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम को लेकर आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ में राजनैतिक दलों की तृतीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के अंतर्गत अनुभाग स्तर पर संपन्न हुई। बैठक सुबह 10 बजे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कोमल साहू, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ.संतोष मारिया एवं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था जिस पर 22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात तीसरे सप्ताह 05 जनवरी से 11 जनवरी 2026 के दौरान कुल 1300 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नाम जोड़ने प्रारूप-6 के अंतर्गत 1163 आवेदन, नाम हटाने के लिए प्रारूप 7 के अंतर्गत 30 आवेदन, नाम सुधार के लिए प्रारूप-8 के अंतर्गत 98 आवेदन तथा स्थानांतरण से संबंधित कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का संकलन नियमानुसार संबंधित प्रारूपों में किया गया। बैठक में संकलित समस्त विवरण उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराए गए जिन पर उनकी पावती भी प्राप्त की गई। बैठक की फोटोग्राफ्स एवं लघु वीडियो क्लिप निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर गूगल लिंक के माध्यम से अपलोड की गई हैं। इसके साथ ही एसआईआर दावा आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आवश्यकता अनुसार घोषणा पत्र सहित फार्म 6, 7 एवं 8 भी उपलब्ध कराए गए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page