KCG

दीवार ढहने से हुई थी मौत, कलेक्टर ने 4 लाख रुपये की सहायता की मंजूर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के एक प्रकरण में प्रशासन ने प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत 4 लाख रुपये की अनुदान सहायता मंजूर की है। जानकारी अनुसार छुईखदान तहसील के ग्राम तुमडादाह निवासी केजिया बाई की कच्ची दीवार ढहने से मृत्यु हो गई थी। घटना को प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में मानते हुए प्रकरण का परीक्षण किया गया है। इसके बाद नियमानुसार मृतका के निकटतम वारिस लालुराम बैगा के नाम पर 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत राशि का शीघ्र आहरण कर हितग्राही को भुगतान किया जाए ताकि परिवार को समय पर आर्थिक राहत मिल सके। प्रशासन ने कहा है कि आपदा प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित सहायता योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page