Uncategorized

अभाविप खैरागढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित, ऋतिक को फिर नगर मंत्री की कमान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खैरागढ़ नगर इकाई ने शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम और भारत माता के जयकारों के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश सहमंत्री अमन ब्रिज नामदेव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन भगत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह प्रदीप सिंह और प्रचार प्रसार प्रमुख समीर सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्वाचन अधिकारी अमन ब्रिज नामदेव ने नगर मंत्री के रूप में पुनः ऋतिक कंडरा का नाम घोषित किया। नगर मंत्री ने नगर सहमंत्री के रूप में हर्ष वर्मा, टिकेश्वरी वर्मा, मानस यदु और टिकेंद्र वर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर नव निर्वाचित नगर मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अपनी सहभागिता निभाई और नए कार्यकाल की सफलता की शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page