राजनांदगांव

डोकराभाठा की छात्राओं को विधायक ने बांटी सायकल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. डोकराभाठा स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सायकल वितरण किया गया. शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत प्रति वर्ष की भांती इस वर्ष भी डोकराभाठा की पात्र छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया जिससे छात्राओं को स्कूल पहुंचकर शिक्षा अर्जित करने में परेशानी न हो. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र-छात्रओं द्वारा विधायक को शाला में शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया गया जिसे लेकर विधायक ने समस्या को जल्द दूर करने की बात कही. इस दौरान निलाम्बर वर्मा, संस्था के प्राचार्य वीआर खरे, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुखचंद कोसरे, लक्ष्मण दास डेहरे, राजू राम जोशी, संकुल समन्वयक, अर्पित सिंह, पालक राम कामड़े, नंदलाल विश्वकर्मा, डीआर साहू, द्वारका दास जंघेल व कैलाश राव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page