KCG

डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली मंजूरी, सांसद संतोष पांडे का छुईखदान में स्वागत

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। लंबे समय से प्रतीक्षारत डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद सांसद संतोष पांडे के छुईखदान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि प्रेम नारायण चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने रेल परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उन्होंने स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस परियोजना के संबंध में चर्चा की थी। इसके बाद 30 जुलाई को हुई बैठक में रेल मंत्रालय ने परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि अब रेल लाइन का नए सिरे से सर्वे और सीमांकन कराया जाएगा। लगभग 294 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे जिससे पूरे अंचल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में राजलक्ष्मी पंसारी, डीलेश्वर साहू, ललित चोपड़ा, निजाम मंडावी, राजकुमार जंघेल, प्रकाश जंघेल, दूजेराम साहू, मुकेश वैष्णव, दीपक देशमुख, किरण वैष्णव, किरण गुप्ता, महेश नारकर, विक्रांत चंद्राकर, शोएब खान, बोधन सिंह मरावी, प्रेमकिशन श्रीवास, डॉ. भद्र शंभू जायसवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page