Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

जिले में रबी फसल बीमा की क्षतिपूर्ति के लिये 50 करोड़ की मिली मंजूरी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 23-24 में रबी फसल का बीमा कराये जिले के किसानों के बैंक खाते में क्लेम राशि आनी शुरू हो गईं है। बीते साल अतिवृष्टि से किसानों को चना फसल में काफी नुकसान हुआ था जिसके बाद कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने इस विषय में राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अतिवृष्टि से नुकसानी सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत वाजिब आकलन के कारण चना फसल को सबसे किया जाये जिसके चलते बीमा योजना तहत किसानों को क्लेम की राशि सीधे उनके खाते में डाली जा रही है। गौरतलब है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किसानों के रबी फसल में हुये नुकसान की जानकारी व क्षतिपूर्ति के लिये अधिकारियों से चर्चा बाद इस मामले में नुकसान की भरपाई के लिये मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रीद्वय से क्षतिपूर्ति देने का अनुरोध किया था जिसके बाद जिले के किसानों के लिये राहत राशि के तौर पर 4 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि राज्य सरकार ने मंजूर कर दी है। संबंध में विक्रांत सिंह ने बताया कि बीते साल 23 में रबी फसल में अतिवृष्टि नुकसान हुआ था जिस पर कलेक्टर ने गम्भीरता से इस विषय में काम किया जिसका परिणाम क्लेम के अलावा क्षतिपूर्ति राशि के रूप में सामने आया है। श्री सिंह ने कहा कि पिछले 5 साल अविभाजित राजनांदगांव जिले का सिर्फ विनाश हुआ था किसानों को किसी तरह की मुआवजा राशि कांग्रेस सरकार द्वारा नही दी जा रही थी लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पहले साल में ही जिले के किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान किया है जिससे किसानों में खुशी की लहर है। उन्होंने कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को किसान हित की दिशा में गंभीरता से कार्य करने और राशि स्वीकृति के लिये प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page