
जातिगत समीकरण को ध्यान में रख युवाओं को भी दी गई जिम्मेदारी
सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा व सहमति से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने अपनी जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा रविवार 15 जनवरी को की है. श्री साहू ने मंडलों व जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुये विशेष रूप से युवाओं को भी महती जिम्मेदारी सौंपी है. जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष टीके चंदेल, गिरिराज किशोर वैष्णव, प्रेम नारायण चंद्राकर, अनिल अग्रवाल व श्रीमती कीर्ति वर्मा को बनाया है वहीं महामंत्री रामाधार रजक व पूरन वर्मा को बनाया गया है. कोषाध्यक्ष राकेश ताम्रकार व सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रकाश सिंह ठाकुर को दी गई है. इसी तरह मंत्री ज्ञानदास बंजारे, शशांक ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, टुम्मन साहू, श्रीमती कांता यादव व आनंद पटेल, जिला प्रवक्ता अनिल अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी परमानंद साहू व सहप्रभारी कृष्णा वर्मा को बनाया है. मीडिया प्रभारी सन्नी यदु, सहमीडिया प्रभारी यतीा साहू, सोशल मीडिया संयोजक विनय चोपड़ा, आईटी सेल संयोजक अवध वर्मा, सहसंयोजक भुवन वर्मा को नियुक्त किया गया है.
जिला कार्यकारिणी सदस्यों में विकेश गुप्ता, कमलेश कोठले, चंद्रशेखर यादव, चेतन वर्मा, प्रफुल्ल ताम्रकार, सूर्यदमन सिंह, आशीष सिंह, नूनकरण साहू, भरत वर्मा, विजय गुप्ता, दीनू सिन्हा, विष्णु साहू, गिरधारी वर्मा, अरविंद शर्मा, योगेश्वर जंघेल, महावीर जैन, अशोक पाल, सुधीर गोलछा, राजेन्द्र शिवहरे, चेतना वर्मा, नेतराम जंघेल, संजय अग्रवाल, खम्हन ताम्रकार, श्यामपाल ताम्रकार, विक्की अग्रवाल, रामकुमार साहू, मनोज अग्रवाल, मुकचंद नायक, देवसिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, नान्हुराम पटेल, बिशेसर साहू, सुरेश ठाकुर, संतोष देवांगन, शिवराम सिन्हा, तोपसिंह राजपूत, सुनील जैन, उत्तम मानिकपुरी, ध्यानचंद बाफना, भोज बंजारे, सविता जांगड़े व मदन साहू को रखा गया है. इसी तरह स्थायी आमंत्रित सदस्यों में संतोष पांडेय कोमल जंघेल, सचिन बघेल, विक्रांत सिंह, गिरिश शर्मा, टेकन देवांगन, दीपाली जैन, संजय ताम्रकार, रेखचंद जैन, प्रियंका ताम्रकार व धरमू पटेल तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों में सवाना जंघेल, उमा सिन्हा, टीलेश्वर साहू, बिसेसर साहू, मोंगरा साहू, लिमेश्वरी साहू, शशिदेवी जंघेल, मीरा वर्मा, रामेश्वर रामटेके व घेवरचंद कोठारी को स्थान दिया गया है.
जिला मोर्चा अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षकों की भी हुई नियुुक्ति
जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने जिला मोर्चा के अध्यक्षों सहित मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है. युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हरप्रसाद वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जीवन देवांगन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अग्रहित नेताम, अनुसूचित जाति अध्यक्ष जीवनदास रात्रे तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवनीत जैन को बनाया गया है. इसी तरह मंडल अध्यक्षों में खैरागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, खैरागढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल, गंडई मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता, साल्हेवारा मंडल अध्यक्ष पारस ठाकरे व पांडादाह मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा को बनाया गया है वहीं छुईखदान मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति आगामी समय में की जायेगी. जिला अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि जिला भाजपा के प्रकोष्ठों व मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जायेगी जिसमें कुछ नामों को भी दायित्व सौंपा जायेगा जिसमें नूनकरण साहू, बिशेसर साहू, कमलेश कोठले, राजकुमार जंघेल, संतन साहू, रेवा वर्मा, धनउ जंघेल, भीखु हिरवानी, आनंद सिन्हा, लीलाराम साहू, हर्षवर्धन वर्मा व ज्ञान यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जायेगा.