राजनांदगांव

हितचिंतक महाअभियान को लेकर विहिप की बैठक आयोजित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. स्थानीय बांके बिहारी मंदिर परिसर में हितचिंतक महाअभियान को लेकर विश्व हिंदू परिषद की आकस्मिक बैठक आहूत की गई. बैठक को संबोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने कहा कि नवगठित संपूर्ण खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आगामी 20 नवंबर तक वृहद महाअभियान चलाया जायेगा जिसमें समस्त हिन्दू समाज को एकजुट किया जायेगा.

सभी सक्रिय पदाधिकारियों सहित समस्त सदस्यों को सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करना है. प्रखंड के अध्यक्ष राजीव चंद्राकर ने कहा कि बड़ी संख्या में सदस्य बनाये जायेंगे. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री सुभाष सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर, प्रखंड सहसंयोजक उत्तम दशरिया, प्रखंड बैठक प्रभारी शिवम नामदेव, शहर संयोजक करण यादव, अमन पटवा, सत्संग प्रमुख दिनेश कुमार यादव व शिव कुमार साहू सहित अन्य मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page