Uncategorized

ठेठवार समाज जन्माष्टमी पर निकालेगी शोभायात्रा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. राज ठेठवार समाज द्वारा 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकली जायेगी. नगर के वार्ड क्र.19 टिकरापारा स्थित ठेठवार समाज भवन में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. समाज के पदाधिकारियों एवं युवा संगठन, महिला संगठन सहित स्वजातीयजनों ने संगठित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने शोभायात्रा निकाली जायेगी. जन्माष्टमी अवसर पर निकाले जाने वाले शोभायात्रा समाज के भजन मंडली, आखाड़ा, डीजे, धुमाल के साथ सांस्कृतिक भवन मुख्य मार्ग होते हुये ईतवारी बाजार, बख्शी मार्ग से टिकरापारा राम मंदिर में समापन किया जाएगा. राम मंदिर में समापन के बाद कृष्ण-राधा वेशभूषा व थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन तथा रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाएगा. उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष बलराम यादव ने दी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page