अपराध

महिला से घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. महिला से घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जानकारी अनुसार महिला अपने बच्चों व बूढ़े ससुर के साथ घर में थी इसी दौरान आरोपी 8 सितंबर को रात्रि करीब 11 बजे दरवाजा का सांकल खोल घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा जिसके बाद पीड़िता 9 सितंबर को खैरागढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिर्पोट पर थाना खैरागढ़ में धारा 74, 333 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसके संबंध में एसपी त्रिलोक बंसल एवं एएसपी नेहा पांडे एवं एसडीओपी लालचंद मोहले द्वारा महिला से संबंधित संवेदनशील मामला होने से विवेचना के लिये महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश दिया जिस पर वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में आवश्यक विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी रामजी बेरवंशी पिता नरेश उम्र 35 वर्ष निवासी घोटिया थाना खैरागढ़ जिला केसीजी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी रामजी बेरवंशी के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से 12 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। कार्यवाही में एसआई बिलकिस बेगम, आरक्षक विष्णु सिंह, मनी वर्मा, महिला आरक्षक तीजन डहरिया की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page