जिले में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर

खैरागढ़। जिला पंचायत सभाकक्ष खैरागढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत विकासखंड खैरागढ़ के लिए खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (एफएनएचडब्ल्यू) विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एफएनएचडब्ल्यू बीआरपी एवं पोषण सखियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (बीपीएम), एरिया कोऑर्डिनेटर (एसी), पीआरपी सहित बड़ी संख्या में संबंधित कर्मियों की उपस्थिति रही।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव तथा महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले पूरक पोषण आहार, गर्म भोजन योजना तथा कुपोषण की पहचान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी साझा की। उद्यानिकी विभाग द्वारा किचन गार्डन, पोषण वाटिका एवं फलदार पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे परिवारों के पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर कार्यरत एफएनएचडब्ल्यू बीआरपी एवं पोषण सखियों की क्षमता वृद्धि करना तथा उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सशक्त बनाना है।

Exit mobile version