Uncategorized

अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वाला कोचिया गिरफ्तार

खैरागढ़। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना खैरागढ़ पुलिस की टीम ने ग्राम देवरी में रेड कार्रवाई की। इस दौरान गवाहों की उपस्थिति में आरोपी गनेशु डहरे पिता स्वर्गीय भगेला डहरे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना खैरागढ़ को कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 360 रुपये है तथा शराब बिक्री की रकम 540 रुपये, कुल जुमला कीमत 900 रुपये जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page