
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सीधा प्रसारण रविवार को जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई प्रेरणादायक कहानियों, जनभागीदारी से सफल हुए प्रयासों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला भाजपा प्रभारी नलीनीश ठोकने, विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिशेसर साहू, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, टीके चंदेल, घम्मन साहू, नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, आनंद सिन्हा, खम्हन ताम्रकार, गिरजा चन्द्राकर, पुष्पा वर्मा, आयश सिंह, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, राजू जंघेल, राकेश ठाकुर, विनय देवांगन, कीर्ति वर्मा, गोरेलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, जीवन दास रात्रे, अरुणा बनाफर, कृष्णा वर्मा, विकेश गुप्ता, श्यामपाल ताम्रकार, विनय चोपड़ा, अवध वर्मा, मुकेश वर्मा सहित जिले के अन्य प्रमुख भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
