KCG

जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बूथ मजबूती पर जोर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक जिला प्रभारी एवं प्रदेश के श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही क्षेत्र के विकास को गति दे सकती है। उन्होंने आगामी समय में खैरागढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को मजबूत करने की बात कही। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का व्यवहार और आचरण ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों व सह-संयोजकों से पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुटने की अपील की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इनमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेशर साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नवनीत जैन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ टी.के.चंदेल, प्रियंका ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार, ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, गिरजा नंद चंद्राकर, डॉ.राजेश्री त्रिपाठी, पुष्पा वर्मा, नीलिमा महेश गोस्वामी, दीनदयाल सिन्हा, विनय देवांगन, आयश सिंह, शशांक ताम्रकार, गोरेलाल वर्मा, देव कुमार सेन, जमुना कुर्रे, प्रकाश सिंह, दिनेश वर्मा, राजेश मेहता, अनिल अग्रवाल, किरण गुप्ता सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page