Advertisement
Uncategorized

जिला कांग्रेस की बैठक में खैरागढ़ कांग्रेस के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निष्कासन की अनुशंसा से राजनीति गरमायी

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी छुईखदान। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहीद नगरी छुईखदान में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई वहीं कांग्रेस संगठन और खैरागढ़ विधायक द्वारा चलाए जा रहे कांग्रेस के ही मिशन संडे अभियान के तीन वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के निष्कासन के अनुसार पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया है।

बैठक में प्रमुख प्रस्ताव हाल ही में छुईखदान और कांग्रेस संगठन के अध्यक्षों व मिशन संडे की टीम में हुए घटनाक्रम से जुड़ा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री के पास की गई शिकायत और उसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता को पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए खैरागढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनराखन देवांगन, डॉ.अरुण भारद्वाज और दीपक देवांगन के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ द्वारा भेजे गए आवेदन का अनुमोदन किया गया। इस पर कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से तीनों के निष्कासन की अनुशंसा की है।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्ष के चयन से संबंधित तैयारियों पर केंद्रित रहा। इस संदर्भ में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, जिला महामंत्री (प्रशासन) पं.मिहिर झा, नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह, खुसरो देवराज किशोर दास, अय्यूब कुरैशी, मो.खान, साकेत दुबे, कोमल साहू, भीखमचंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह (गोल्डी), रामकुमार पटेल, विनोद ताम्रकार, मीरा गुलाब चोपड़ा, उत्तम जंघेल, प्रकाश महोबिया, दुर्गेश साहू, लीलाधर वर्मा, देवकांत यदु, शैलेन्द्र तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जानकारी अनुसार जिला अध्यक्ष चयन को लेकर चर्चा का दौर तेज हो गया है। बैठक की गतिविधि और प्रस्ताव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पं.मिहिर झा ने बताया कि 8 अक्टूबर को कांग्रेस पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा के छुईखदान आगमन पर इस विषय में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page