जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी का प्रथम सम्मेलन 5 अप्रैल को छुईखदान में

खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन रविवार 5 अप्रैल 2026 को संध्या 4 बजे रानी रश्मि देवी जलाशय छुईखदान में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव नवाज खान, कांग्रेस के पूर्व विधायकगण गिरवर जघेल व भुनेश्वर बघेल सहित सम्मानित पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्षगण, कांग्रेसी पार्षदगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, किसान कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष, एसटी-एससी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी के प्रशासनिक महामंत्री पंडित मिहिर झा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने तथा प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने मार्गदर्शन देने की अपील की है।

Exit mobile version