KCG

जालबांधा में आज प्रियंका गांधी की चुनावी सभा

यशोदा के समर्थन में दोपहर 1:00 बजे पहुंचेंगी  प्रियंका

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. विधानसभा के ग्राम जालबांधा में सोमवार 30 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है. प्रियंका गांधी यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. सभा स्थल में तैयारियों का जायजा लेने शनिवार की देर शाम छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रहे व पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र साजा के कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे जालबांधा पहुंचे थे और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा. प्रियंका गांधी की सभा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक सभा स्थल में ही आयोजित थी जिसमे विधानसभा चुनाव के प्रभारी सारिक भाई द्वारा कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश व मार्गदर्शन देते हुए सभा स्थल की साज सज्जा के आलावा बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की गई. व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, महामंत्री पं.मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, आकाशदीप गोल्डी ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण सहित ग्रामीण कांग्रेस व जालबांधा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page