राजनांदगांव

धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस में शामिल हुये जिपं सभापति

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. महाराष्ट्र सीमा के बंजारी में आयोजित धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस में जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू शामिल हुये. इस दौरान श्री साहू ने कहा कि पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही जाति-पाति की व्यवस्था है, यह अजीब है जिसने भाईचारा को बिगाड़ा है. इसके कारण आरक्षण, ऊंच-नीच, अगड़ा-पिछड़ा, भेदभाव आदि ने जन्म लिया. श्री साहू ने आगे कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा भारत की है लेकिन जाति-धर्म, वर्ण और निम्न दर्जे की राजनीति ने समाज को बांट दिया है. इसके कारण भेदभाव की संकीर्ण मानसिकता ने जन्म लिया जिससे आज हर कोई गहरे ढंग से प्रभावित है.

संविधान ने नियम के तौर पर भले ही सबको समान कर दिया हो किन्तु व्यवहारिक और भौतिक स्तर पर अभी बहुत बदलाव बाकी है. संविधान ने धर्म, पंथ, उपासना, प्रार्थना, अभिव्यक्ति, प्रेम-विवाह, रहन-सहन, निवास आदि की स्वतंत्रता दी है लेकिन जातियों और विचारों में विभाजित समाज की कट्टरता ने इस पर पानी फेर दिया है. अब हमें प्रगतिशील और सभ्य समाज के निर्माण लिये शिक्षा, उदारता और समान नियम का सख्ती से पालन करना होगा. इसके लिये राज्य के साथ ही नागरिकों को भी संविधान का अध्ययन और वाजिब पालन करते हुये अपने अधिकार और कर्तव्यों को निभाने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page