KCG

जमीन विवाद के बाद अधेड़ के सिर पर भाई ने किया जानलेवा हमला

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मुस्का में खेत जोतने के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। जमीन को लेकर विवाद इतना गहराया कि एक व्यक्ति के जालेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में विजय लाल साहू के सिर पर गंभीर चोट आयी है। डॉक्टरों ने 15 टांके लगाए हैं इसके अलावा उसके हाथ में भी गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार विजय लाल साहू जो ग्राम मुसका निवासी है खेत मालिक लालचंद के खेत में अधिया पर काम करता है। उसने पहले खेत की जोताई कर घेरा डाल दिया था इसके बावजूद विपक्षी कन्हैया साहू (जो उसका भाई है) ने उसी खेत की दोबारा जोताई कर दी। जब विजय लाल साहू ने इसका विरोध किया और कहा कि “मैं जोताई करूंगा, तुम क्यों कर रहे हो? तभी कन्हैया साहू ने जमीन कब्जे के नाम पर विवाद कर मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान आरोप है कि कन्हैया साहू ने लोहे का चूड़ा निकालकर विजय लाल साहू के सिर व हाथ पर वार किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 15 टांके लगाए। बताया जा रहा है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को पंचायत में बैठक भी की गई थी लेकिन विवाद सुलझ नहीं पाया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page