Advertisement
Uncategorized

राज्य प्रावीण्य सूची में चयन से खैरागढ़ छुईखदान गंडई के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 एवं 2025-26 की कक्षा 10वीं व 12वीं की प्रावीण्य सूची में चयनित छात्रों को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह में खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं के छात्र चुम्मन लाल साहू, पिता नारद राम साहू, ने राज्य प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹1 लाख 50 हजार की सम्मान राशि प्रदान की गई। इसी तरह सत्र 2025-26 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ठाकुरोला के कक्षा 12वीं के छात्र धनंजय साहू, पिता कृष्णा साहू, ने राज्य की टॉप 10 प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें भी प्रशस्ति पत्र एवं ₹1 लाख 50 हजार की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। छात्रों की इस सफलता पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, समग्र शिक्षा के नोडल अधिकारी आत्मा साहू, श्रीश कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page