छुईखदान में हुआ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी चुनाव के लिये कमर कसने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत देश का बड़ा त्यौहार दीपावली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के कुशल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव होना है। सभी दृढ़ता से एक हो जाए और तय प्रत्याशी कौन होगा और कौन जीतने लायक है किसके लिए विचार करना शूरू कर दे। हमे एक होकर पंचायत चुनाव में सफल होना है। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमति हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं के चुनाव की बारी है। एकता के साथ पंचायत चुनाव में उतरना होगा और कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में विजयी बनाना होगा। प्रदेश कांग्रेस के नेता व पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि आज समय आ गया है हमंे अपने कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़नी है, हमंे उनके लिए मेहनत कर नगर और ग्राम पंचायतों में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कार्यकताओं सेएक होकर चुनाव की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने पंच, सरपंच से लेकर पार्षद व अध्यक्ष चुनाव के लिए अभी से कमर कसकर तैयार रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सज्जाक खान व आभार प्रदर्शन छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता नीलेंद्र शर्मा, पद्म कोठारी, पंकज बांधव, गुलाब चोपड़ा, देवराज किशोर दास, मोतीलाल जंघेल, निर्मला वर्मा, ममता पाल, श्रीमती पार्तीका संजय महोबिया, नीना ताम्रकार, लीला मंडावी, चेतन देवांगन, भुनेश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर खैरागढ़ शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, सुनील पाण्डे, कपिनाथ महोबिया, आरती भीगेश यादव, दिनेश साहू, श्रीमती मीरा चोपड़ा, हबीब खान, अय्यूब कुरेशी, रिंकू महोबिया, संजीव दुबे, आरती यादव, नदीम मेनन, शेरसिंह, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, दीपक अग्रवाल के साथ महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version