पॉलिटिक्स

छुईखदान में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, 140 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

छुईखदान। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत छुईखदान मंडल में मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन स्थानीय बड़े मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 कार्यकर्ताओं को आठ सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण वर्ग में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, एकात्म मानववाद की अवधारणा, भाजपा के इतिहास एवं विकास, कार्यविस्तार की रणनीति, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, सरकार की उपलब्धियां और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना रहा। प्रशिक्षण के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मंडल द्वारा नवाचार करते हुए अतिथियों का सम्मान छुईखदान के बुनकरों द्वारा निर्मित भाजपा माला एवं कंडरा समाज की बहन अमिता दिलीप कंडरा द्वारा तैयार स्वदेशी भारत माता के बॉस फ्रेम चित्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धम्मन साहू, जिला अध्यक्ष विशेषर दास साहू, जिला प्रशिक्षण संयोजक एवं जिला महामंत्री नवनीत सतीष जैन, वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, वक्ता खम्मन ताम्रकार, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीवनदास रात्रे, मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार जंघेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पन्ना मांडवी, जिला मंत्री ज्ञान सिंह यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण गुप्ता, मीडिया प्रतिनिधि दीपक देशमुख एवं संदीप महोबिया सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page