छुईखदान मण्डल में विक्रांत ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला भाजपा के निर्देशानुसार छुईखदान मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के द्वारा किया गया है। बता दे कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया रहा हैं जिसके तहत पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नये लोगों को भाजपा की सदस्यता दी जा रही है। सदस्यता महापर्व का छुईखदान में शुभारंभ किया गया जिसे संबोधित करते हुए जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की नींव हैं जो जमीन स्तर पर काम करके जड़ों को सींचता है। पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार व छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा सरकार बनी है जिसमें कार्यकर्ता का अहम योगदान है। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, पूरण जंघेल, प्रेमनारायण चन्द्राकर, नेतराम जंघेल, आनंद सिन्हा, कृष्णकांत महोबिया, प्रकाश जंघेल, जैनेन्द्र जंघेल, नरेश वर्मा, राजकुमार जंघेल, धनऊराम जंघेल, अवध जंघेल, विक्रांत चन्द्राकर, भावेश कोचर, रेखचन्द जंघेल, दिलीप वैष्णव, शैव्या वैष्णव, संदीप वैष्णव, पन्ना मंडावी, संजू जैन व प्रकाश सहारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।