Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

छुईखदान ब्लॉक सरपंच संघ के उपाध्यक्ष बने कपिनाथ महोबिया, क्षेत्र में खुशी की लहर

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकसभा-राजनांदगांव एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि विधानसभा-खैरागढ़ कपिनाथ महोबिया को छुईखदान ब्लॉक सरपंच संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। श्री महोबिया न केवल सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं बल्कि लंबे समय से कांग्रेस संगठन में अपनी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। सरपंच के रूप में भी उन्होंने ग्रामीण विकास और जनसरोकार के मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को लेकर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय नेताओं ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री महोबिया को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सरपंच संघ अधिक संगठित और सशक्त होगा। महोबिया की नियुक्ति से छुईखदान अंचल में कांग्रेस संगठन को भी नया बल मिलेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page