KCG

जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की महती बैठक आहूत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. बच्चों की शिक्षा सहित अन्य आवश्यक विषयों को लेकर जिला केसीजी के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की महती बैठक आहूत की गई। शनिवार 26 अक्टूबर को आयोजित बैठक का प्रमुख एजेंडा अपार आईडी बनाने पर हो रही समस्याओं तथा अब तक बनाए गए अपार आईडी पर चर्चा, राज्य छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पर अब तक की पोर्टल में अद्यतन की स्थिति पर चर्चा, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना की जानकारी, अब तक बनाए गए जाति प्रमाण पत्र की संख्यात्मक जानकारी, परख परीक्षा पर चर्चा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के द्वारा बैठक में समस्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते विभिन्न निर्देश दिये गये वहीं अनुपस्थित प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page