KCG

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में खैरागढ़ जिला मुख्यालय में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को खैरागढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर दुर्गा चौक स्थित स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की कार्रवाई बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर तथा विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार असहमति की आवाज को दबाने के लिए दमनात्मक रवैया अपना रही है जबकि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है जिसे देश का युवा और आम नागरिक स्वीकार नहीं करेगा।
प्रदर्शन में नपा के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जीतेंद्र सिंह गौर, आरती महोबिया, शेखर दास वैष्णव, सुशीलकांत पांडे, पूरन सारथी, किशन रजक, रविंद्र सिंह गहेरवार, भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव, पार्षद दिलीप लहरे, पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुघ्न धृतलहरे, अल्ताफ अली, महेश यादव, रामकुमार जांगड़े, अरशद हुसैन, यतेंद्र जीत सिंह, सोनू डीमर, आकाश सिंह, संतोष वर्मा, विनोद सिन्हा, जीतेंद्र रजक, अशोक साहू, माधव बंजारे, त्रिलोक जैन, रिंकू गुप्ता, कोमल वर्मा, देवेंद्र तोड़े, अवध वर्मा, बीगेश टंडन, हेमदास बंजारे, हिमांचल राजपूत, जयपाल टंडन, डोमार वर्मा, गोलू पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page