KCGपॉलिटिक्स

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का खैरागढ़ में उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रों के समर्थन तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में टेंपो चौक, खैरागढ़ में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर कार्रवाई तथा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने के बजाय संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए। पुतला दहन के बाद युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मशाल जुलूस एवं कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं छात्र शामिल हुए। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने किया। इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक गिरिवर जंघेल, राष्ट्रीय सचिव मयूरी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, सुशीलकांत पांडे, अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, तेजराम वर्मा, मन्नू चंदेल, मनराखन देवांगन, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, रिंकू गुप्ता, दीपक देवांगन, गुलशन तिवारी, यतेंद्र सिंह ‘छोटू’, सुबोध पांडे, नदीम मेमन, राजा सोलंकी, मनोहर सेन सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page