छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। मालवाहक पिकअप वाहन में लगभग 30 लोग सवार थे जिनमें करीब 15 लोग घायल हो गये हैं और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 5 घायलों में 2 गंभीर रुप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि यह पिकअप में सवार सभी लोग खैरागढ़ के ईटार गांव से मुंग्लानि डोंगरगढ़ छट्ठी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे जैसे ही वाहन मुढ़ीपार-ढारा मार्ग में ग्राम सिदार खपरी से कुछ दूरी पर पहुँचा उसी समय सड़क पर अचानक एक बकरी आ गई। ड्राइवर ने जानवर को बचाने की कोशिश में गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार पिकअप अंततः पलट गई। इस दुर्घटना में हिमांशु कंवर उम्र 14 वर्ष पिता भंगू कंवर ईटार, अनिता नेताम पिता भुरू 14 उम्र ईटार, दुर्रपति चंद्रवंशी उम्र 40 वर्ष ईटार, निराशा कंवर 50 वर्ष ईटार, रूखमणी कंवर पति लालसिंह कंवर उम्र 40 वर्ष, शनता नेता उम्र 35 वर्ष, सुनिति पिता दुलारू कंवर उम्र 20 ईटार, सविता कंवर उम्र 17 वर्ष, तारण बाई कंवर व सुमित्रा कंवर उम्र 36 वर्ष, लोकेश्वरी कंवर उम्र 18 वर्ष ईटार, प्रीती कंवर उम्र 21 वर्ष, परदेशनीन कंवर उम्र 50 वर्ष, सरस्वती कंवर उम्र 55 वर्ष, मालती कंवर उम्र 55 वर्ष ईटार, सुमित्रा कंवर उम्र 37 वर्ष एवं विश्वासा उम्र 65 वर्ष ईटार घायल हुये है। विश्वासा कंवर उम्र 62 मालती कंवर 63 साल ईटार निवासी हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आई जिसे राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुड़ीपार पीएससी से डॉ.नागेश सिमकर अपनी मेडिकल टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य अमले की तत्परता से कई घायलों को सही समय पर उपचार मिल पाया। प्रशासन की ओर से एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू ने सिविल अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने तत्परता दिखाते हुये निर्देश दिये। बहरहाल दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Exit mobile version