KCGअपराध

चोरी की मोटरसाइकिल नागपुर से बरामद, नाबालिग बालक के कब्जे से मिली बाइक

सत्यमेव न्यूज गंडई। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात के मामले में गंडई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल को महाराष्ट्र के नागपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को एक नाबालिग बालक के कब्जे से बरामद किया। मामले में विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को प्रार्थी ने थाना गंडई पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पुरानी इस्तेमाल की हुई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 यू 7097, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है चोरी कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने चोरी गई मोटरसाइकिल और संदिग्ध की लगातार तलाश की। इसी क्रम में 5 सितंबर को थाना गंडई से एक विशेष टीम को महाराष्ट्र के नागपुर भेजा गया। टीम ने नागपुर में कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालक के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामदगी की कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई तथा आवश्यक पंचनामा तैयार किया गया। चूंकि मामले में नाबालिग बालक विधि से संघर्षरत पाया गया इसलिए उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि संबंधी जानकारी दर्ज करते हुए किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रकरण में बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की कार्रवाई पूरी की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंडई पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चोरी के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन बरामद करने में सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page