KCGशिक्षा

खैरागढ़ के शासकीय बक्शी स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम के साथ प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के ऐतिहासिक स्कूल डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 10वीं तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कक्षा दसवीं में 94.33 प्रतिशत अंको के साथ तनिषा बैरागी प्रथम, 93.66 प्रतिशत अंको के साथ टाकेंद्र कुमार वर्मा द्वितीय तथा 93.16 प्रतिशत अंको के साथ इशिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह कक्षा 12वीं में 93.6 प्रतिशत अंको के साथ उत्कर्ष प्रथम, 92.2 प्रतिशत अंको के साथ छन्नी द्वितीय तथा 91.2 प्रतिशत अंको के साथ चाँद तृतीय स्थान पर रहा। इसके साथ ही अंग्रेजी माध्यम में लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार पीएमश्री डॉ.पपु बक्शी उत्कृष्ट शास.अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय खैरागढ़ के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 1 ली से 8वी में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों के विरूद्ध निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरांत 10 मई 2026 को पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशित सूची के आधार पर 11 मई 2026 को शाम 4 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया जाएगा। दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों की अंतिम सूची संस्था के सूचना पटल में चस्पा किया जावेगा । संबंधित आवेदक विद्यालय के सूचना पटल में उक्त सूची का अवलोकन कर सकते है। निर्धारित सीट से अतिरिक्त आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रवेश 12 मई 2026 को लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। पीएमश्री बख्शी स्कूल के प्राचार्य अनुराग सिंह ने बताया कि छात्र/छात्राओं का चयन अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन तथा बालकों एवं पालकों की उपस्थिति में लाटरी सिस्टम से विज्ञान भवन परिसर में निकाली जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page